मौसम ने लिया करवट और हो गई दिल्ली में झमाझम बारिश, दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत

Weather Forecast News: मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आने वाले 1 से 2 दिनों में उत्तर भारत में बारिश के आसार बन सकते हैं और दिल्ली नोएडा बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में बारिश की संभावना हो सकती है। इस समय पूरे भारत में भीषण गर्मी का रूप देखने को मिल रहा है जिससे कि आप लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

भारत के मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि आने वाले 2 से 3 दिन में पूर्व भारत में मौसम का तापमान गिरने का अंदेशा है। वहीं अगर उत्तर और पश्चिम भारत की बात की जाए तो वहां पर मौसम में कोई भी बदलाव नहीं देखा जा सकता है। वहां के लोगों को अभी और कुछ समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। केरल, पश्चिम बंगाल ,झारखंड ,आंध्र प्रदेश बिहार, यूपी ऐसे तमाम राज्य है जहां पर अभी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों में यहां के लोगों को राहत देने की खबर सामने आ रही है जिसमें की मौसम करवट ले सकता है और झमाझम बारिश भी होने की आशंका जताई जा रही है।

जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का हाल

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज की गई वहीं अगर आने वाले 1 से 2 दिन के बारे में कहा जाए तो यहां पर बादल छाए रहने के आसार लग रहे हैं और यहां का तापमान भी गिरने का अंदेशा जताया जा रहा है। आने वाले समय में यहां पर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

जाने क्या है पहाड़ी इलाकों की स्थिति

ताजा खबरों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लाहौल स्पीति में काफी बर्फबारी हुई है साथ ही उत्तराखंड में भी रुद्रप्रयाग में बस गिरने की खबर सामने आई है। इस समय केदारनाथ के कपाट खोले गए हैं जोकि तीर्थ स्थलों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पर कुछ-कुछ जगह पर 30 से 40 प्रति किलोमीटर घंटा की रफ्तार से हवा चलने की अंदेशा लगाया जा रहा है।

जानिए कहां पहुंच गया 40 डिग्री सेल्सियस तक

तापमान भारत के पूर्वोत्तर राज्य कोलकाता इंफाल अगरतला और शिलांग जैसे जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस को भी दिनांक 21 अप्रैल को पार कर गया था जिससे कि वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस जगह पर काफी समय से ही हीटवेव चल रही है जिससे कि लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।